उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत .
राजगंज/डेस्क: राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज (धनबाद) के प्रांगण में कल शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मासिक धर्म से जुड़े मिथकों तथा एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या वाणी देवी उपस्थित रहीं. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जी.एल. प्रसाद, डॉ. मनीषा प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला साव, समाजसेवी नवनीत मित्तल शामिल हुए.
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजीत कुमार महतो सहित प्रो. संजीव कुमार गुप्ता, प्रो. संजय कुमार, प्रो. सोमनाथ केसरी, प्रो. सुनीता टोप्पो, प्रो. डॉ. इरफान अहमद, प्रो. शकुंतला कुमारी, प्रो. स्वाति राय, प्रो. सुमन बाला, प्रो. बसंत कुमार महतो, प्रो. नेहा प्रियदर्शनी, प्रो. प्रियंका कुमारी तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भुवनेश्वर महतो, हीरालाल महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
जानकारी के अनुसार यह जागरूकता कार्यक्रम पिछले तीन दिनों से संचालित किया जा रहा था. इस दौरान निबंध लेखन, कोलाज मेकिंग, चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.
प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में प्रहलाद रजवार, गोपाल साव, सोनाली कुमारी, अभिनव तिवारी, अर्चना कुमारी, निशा कुमारी एवं कुमकुम महतो शामिल रहे. द्वितीय स्थान पर रोशनी कुमारी, सुनिधि कुमारी, जास्मीन परवीन एवं पूनम कुमारी रहीं. वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में विशेष कुमार दास, आंचल कुमारी, लैला परवीन, वर्षा कुमारी और संतोषी कुमारी शामिल रहीं. इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के टॉप-10 छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, मासिक धर्म से जुड़े मिथकों तथा एनीमिया जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. संजीत कुमार महतो के स्वागत भाषण से हुई. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान भी प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम का संचालन प्रो. सोमनाथ केसरी ने किया, जबकि अंत में प्रो. संजीव कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन देकर समारोह का समापन किया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी