झारखंड, में कोहरे का साम्राज्य, 10 जिलों की विजिबिलिटी काफी कम, रांची का 8° तापमान ने बढ़ाई कनकनी

By : News11 Bharat
झारखंड, में कोहरे का साम्राज्य, 10 जिलों की विजिबिलिटी काफी कम, रांची का 8° तापमान ने बढ़ाई कनकनी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में नये साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई है. झारखंड फिर से एक बार कोहरे की चादरों में लिपट गया है. घने कोहरे का आलम यह है कि राज्य के दस जिलों में विजिबिलिटी काफी कम हो गयी है. 50 से 100 मीटर तक की विजिबिलिटी ने वाहनों के परिचालन पर ब्रेकलगा रखई है. रांची समेत चतरा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला खरसावां ऐसा ही आलम देखने को मिल रहा है. कहीं-कहीं तो 10:00 बजे तक गाड़ी चलाना काफी मुश्किल है.

मौसम विभाग ने झारखंड में न्यूनतम तापमान में आज 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. यानी लोगों को थोड़ी राहत मिलने की सम्भावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सरायकेला खरसावां, पश्चिम व पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. यहां पर न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री दर्ज  हो सकती है.

झारखंड में सबसे कम तापमान गुमला में दर्ज किया गया है. यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री तक पहुंच गया है. पलामू का 7.7, बोकारो 9.1 और राजधानी रांची 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी जरूर है, लेकिन घने कोहरे से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई है.

यह भी पढ़ें: झारखण्ड चैम्बर के द्वारा बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन 5 जनवरी को

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.