बिहार में कांग्रेस की चुनावी रणनीति! झारखंड के दिग्गज नेता बंधु तिर्की कटिहार की तीन सीटों पर करेंगे प्रचार

By : Admin
बिहार में कांग्रेस की चुनावी रणनीति! झारखंड के दिग्गज नेता बंधु तिर्की कटिहार की तीन सीटों पर करेंगे प्रचार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को बिहार राज्य के कटिहार जिले की तीन विधानसभा सीटों मनिहारी, कोड़हा और कदवा में चुनावी रणनीति और प्रचार-प्रसार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के इस कद्दावर नेता को इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को जीत दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा हैं.

इस जिम्मेदारी को निभाने से पहले, बंधु तिर्की घाटशिला में हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए प्रस्थान करेंगे. बंधु तिर्की 4 नवंबर को घाटशिला के लिए रवाना होंगे. वे 4 नवंबर से 6 नवंबर तक घाटशिला उपचुनाव के प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेंगे. घाटशिला में प्रचार समाप्त करने के बाद, वे 6 नवंबर को कटिहार जिले के लिए प्रस्थान करेंगे. कटिहार पहुंचने के बाद बंधु तिर्की तीनों विधानसभाओं मनिहारी, कोड़हा और कदवा में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों और प्रचार अभियानों में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़े: Jharkhand Cabinet Meeting: हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई अहम एजेंडों पर लगेगी मुहर

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.