बस्ती बचाओ संघर्ष समिति

धुर्वा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन से पहले रोका गया; बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात  

रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और स्थानीय लोग शामिल हुए हैं. प्रदर्शन को देखते हुए प्रोजेक्ट भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है.

By : Dipali Kumari
धुर्वा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन से पहले रोका गया; बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
धुर्वा बस्ती को बचाने की मांग को लेकर आज सोमवार को बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकाली. प्रदर्शनकारी बस्तियों को उजाड़ने की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रोजेक्ट भवन की ओर बढ़े. हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रोजेक्ट भवन से पहले ही रोक दिया.

रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और स्थानीय लोग शामिल हुए हैं. प्रदर्शन को देखते हुए प्रोजेक्ट भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है. साथ ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकैडिंग कर प्रोजेक्ट भवन तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लोग वर्षों से इन बस्तियों में रह रहे हैं. ऐसे में अगर उन्हें उजाड़ा जाता है तो उनके सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी. समिति ने प्रशासन से बस्तियों को हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने और प्रभावित लोगों के हित में उचित व्यवस्था करने की मांग की.

दरअसल, HEC की जमीन खाली कराने की कवायद को लेकर पहले भी विरोध प्रदर्शन हो चुका है. इसी के विरोध में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार को रैली निकालकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं.

इसे भी पढ़ें: दुमका: दो बच्चे की मां के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धुआं देखकर अपार्टमेंट के लोग पांचवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचे. वहां जनरेटर में आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए.

खादगढ़ा जमीन विवाद मामला: महादेव उरांव को फिर हाई कोर्ट से लगा झटका, याचिका ख़ारिज 

खादगढ़ा जमीन विवाद मामला: महादेव उरांव को फिर हाई कोर्ट से लगा झटका, याचिका ख़ारिज 

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया था. साथ ही कोर्ट ने माना कि सिंगल बेंच के फैसले में कोई गलती नहीं थी.

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने नामांकन से पहले बड़ा बयान दिया।

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है.

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में सोमवार की सुबह अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।