न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सड़क हादसे में अपनी छोटी बेटी तृषा को खोने के बाद से मंत्री का रो-रोकर बुरा हाल है. इसी बीच आज शुक्रवार को मंत्री की बड़ी बेटी रांची पहुंची.
बताते चलें मंत्री की बड़ी बेटी पढ़ाई के सिलसिले में विदेश में रहती है.
मालूम हो कल गुरुवार को जमशेदपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. कल देर शाम रांची में तृषा का अंतिम संस्कार किया गया.
इसे भी पढ़ें: मंत्री दीपिका पांडेय के आवास पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा