सांसद कालीचरण सिंह ने दीपक राज को बनाया बरवाडीह का सांसद प्रतिनिधि

By : Admin
सांसद कालीचरण सिंह ने दीपक राज को बनाया बरवाडीह का सांसद प्रतिनिधि

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय कालीचरण सिंह ने बरवाडीह निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक राज को अपना बरवाडीह क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के संबंध में सांसद कार्यालय से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है. नई जिम्मेदारी के तहत दीपक राज को कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग और पेयजल विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं को सांसद तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए पहल करने का दायित्व सौंपा गया है.

पत्रकारिता और सामाजिक सेवाओं का लंबा अनुभव
गौरतलब है कि दीपक राज पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को लगातार उठाया है और प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया है. सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है. वे वर्तमान में झारखण्ड आंदोलनकारी भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के लातेहार जिला अध्यक्ष, बरवाडीह व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष, बरवाडीह प्रजापति समाज के अध्यक्ष और लातेहार प्रेस क्लब के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं. इन जिम्मेदारियों के साथ अब उन्हें सांसद प्रतिनिधि का अतिरिक्त दायित्व मिलने से क्षेत्र की अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं.

सांसद को जताया आभार
नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपक राज ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता और सांसद के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सांसद के समक्ष रखेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता ही उनकी पहली प्राथमिकता है और इसी से उनकी पहचान बनी है. इसलिए इस नई भूमिका में भी किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा.
इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में बरवाडीह क्षेत्र की समस्याओं को नई दिशा मिलेगी.

यह भी पढ़े: बरवाडीह में सांसद ने कई विभागों के लिए प्रतिनिधि किए मनोनीत, नेताओं में उत्साह

संबंधित सामग्री

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.