बरवाडीह में सांसद ने कई विभागों के लिए प्रतिनिधि किए मनोनीत, नेताओं में उत्साह

By : Admin
बरवाडीह में सांसद ने कई विभागों के लिए प्रतिनिधि किए मनोनीत, नेताओं में उत्साह

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विभागों के लिए अपने प्रतिनिधियों की घोषणा की. इस दौरान कई भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रखंड कार्यालय के मनरेगा और आपूर्ति विभाग के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि के रूप में दीपक तिवारी को मनोनीत किया गया है. वहीं भाजपा नेता एवं पोस्ट ऑफिस मुहल्ला विजय नगर निवासी विनय कुमार सिंह को अंचल और थाना का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है. साथ ही पत्रकार सह व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज़ क़ो कृषि विभाग, पशुपालन विभाग,सहकारिता विभाग और पेयजल विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया.वही पोखरी कला निवासी ओम प्रकाश गुप्ता को कल्याण, बाल विकास और मत्स्य विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया, जबकि केचकी कंचनपुर निवासी ईश्वरी सिंह को शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया.

सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नवमनोनीत प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे जनहित में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई.

यह भी पढ़े: कचनपुर में मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के पैसे से बनी सड़क का दीप जलाकर और नारियल फोड़ कर हुआ उद्घाटन
 
संबंधित सामग्री

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

कोर्ट ने हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के पीछे 2 बड़ी समस्याएं बताईं. इनमें पहला हाईवे के किनारे अवैध कब्ज़ा और दूसरा सड़क पर खड़े वाहन हैं. 

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.