नेतरहाट : कजाखिस्तान के 12 कलाकारों के सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति 2 अक्टूबर को

By : Admin
नेतरहाट : कजाखिस्तान के 12 कलाकारों के सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति 2 अक्टूबर को

वसीम अख्तर/न्यूज11  भारत

महुआडांड़/डेस्क:  भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (ICCR) के सहयोग से आयोजित इंडिया-इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल 2025 के अंतर्गत कजाखिस्तान का एक सांस्कृतिक दल झारखंड में अपनी विशेष प्रस्तुति देगा. कजाखिस्तान से आए 12 कलाकारों का यह दल 2 अक्टूबर को लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगा. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद्, क्षेत्रीय कार्यालय पटना तथा सांस्कृ.क कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और कजाखिस्तान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना तथा विविध सांस्कृतिक विरासत को साझा मंच पर प्रस्तुत करना है. बुधवार को अभ्यास प्रस्तुति के दौरान नेतरहाट आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभ्यास कार्यक्रम मे प्राचार्य संतोष कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुये सभी सम्बंधित कर्मियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिये.

यह भी पढ़ें: पंचमुखी मंदिर पूजा समिति ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

संबंधित सामग्री

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.