विश्वकर्मा भारती/न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क: जिले के पेटरवार प्रखंड के चापी पंचायत में एक अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है. कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. घटना कल गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.
आज शुक्रवार सुबह इसकी सूचना फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. हालांकि खबर लिखे जाने तक वाहन को निकाले जाने का कार्य आरंभ नहीं किया जा सका है.
इसे भी पढ़ें: रांची: आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच जेवियर स्कूल बस के ऊपर गिरा पेड़