न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है. जानकारी के अनुसार हरमू रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास राहगीर से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को सुखदेवनगर पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी 24 वर्षीय मो. कैफ अली के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपी के पास से छिनतई का रियलमी 12 प्रो प्लस मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.
इसे भी पढ़ें: 10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना