न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में 25 सितंबर से रांची नगर निगम टोल/राजस्व शुल्क वसूली की जिम्मेदारी संभालेगा. राजस्व संग्रह के लिए राजस्व निरीक्षक, सेनेटरी सुपरवाइजर और परिसंपत्ति अधिकारी की संयुक्त टीम तैनात रहेगी. इसको लेकर चार पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर निर्धारित की गयी है. वसूली की निगरानी 24 घंटे होगी. नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ निर्धारित दर पर शुल्क वसूली का निर्देश दिया है. किसी भी बाहरी या निजी व्यक्ति को वसूली में शामिल नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया दुःख