कल 2 अक्टूबर को शिवाजी मैदान में होगा रावण वध कार्यक्रम.. झूलन राम 

By : Admin
कल 2 अक्टूबर को शिवाजी मैदान में होगा रावण वध कार्यक्रम.. झूलन राम 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
श्री चंद्रशेखर आजाद क्लब के अध्यक्ष  झूलन राम ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था द्वारा रावण वध  कार्यक्रम का आयोजन किया गया है . यह कार्यक्रम हमारी संस्था द्वारा गत 30  वर्षों से किया जा रहा है जो हमारी संस्था के लिए गौरव की बात है .  कल 2 अक्टूबर की संध्या 6: 30 बजे शिवाजी मैदान में इस वर्ष भी रावण वध का कार्यक्रम किया जाएगा  . रावण वध कार्यक्रम से पूर्व भक्ति जागरण का भी कार्यक्रम संध्या 5:00 बजे से रखा  गया है  l इस वर्ष भी रावण वध कार्यक्रम का उद्घाटन मेदिनीनगर की लोकप्रिय प्रथम महापौर अरुणा शंकर करेंगी और मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम नारायण दुबे जी, श्री प्रेम सिंह जी, श्री विभाकर पांडे जी, श्री विजयानंद पाठक जी, श्री नरेंद्र पांडे जी, समाजसेवी श्री विजय तिवारी जी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुग्रह नारायण शर्मा जी, प्राइवेट स्कूल एसोसिशन के अध्यक्ष श्री अविनाश वर्मा जी, झारखंड चैंबर के रीजनल उपाध्यक्ष श्री रिंकू दुबे जी, चेंबर के महामंत्री श्री इंद्रजीत सिंह डिंपल होंगे. 

कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर जी करेंगे साथी कई सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे . श्री झूलन राम ने शहर वासियों से अनुरोध किया है इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं . इस अवसर पर संस्था के सदस्य सोमनाथ जी, लड्डू पासवान, आनंद राम, विजय राम, वीरेंद्र राम, उमेश रजक, दीपक वर्मा, एवं कई साथी उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: मनोहरपुर-आनंदपुर हाईवे पर भीषण हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की जबरदस्त टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

कोर्ट ने हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के पीछे 2 बड़ी समस्याएं बताईं. इनमें पहला हाईवे के किनारे अवैध कब्ज़ा और दूसरा सड़क पर खड़े वाहन हैं.