कचनपुर में मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के पैसे से बनी सड़क का दीप जलाकर और नारियल फोड़ कर हुआ उद्घाटन

By : Admin
कचनपुर में मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के पैसे से बनी सड़क का दीप जलाकर और नारियल फोड़ कर हुआ उद्घाटन

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
कचनपुर स्वर्ण भूमि स्थल के निकट टोला लंगड़ीतर की मइयाँ योजना की लाभुक महिलाओं ने मईयां सम्मान योजना के पैसे और श्रमदान से नर्क बन चुकी गांव की सड़क का कुछ दिन पहले ही जीर्णोद्धार किया था, तब महिलाओं ने कहा था कि हमारी सुध ले राज्य की सरकार, छतरपुर विधायक सह वित्तमंत्री जी और ज़िले के अधिकारीगण. मरम्मत की गई सड़क की पीड़ा को सरकार और अधिकारियों तक पंहुचाने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों महिला पुरुषों और युवाओं ने मरम्मत स्थल पर मरम्मत के बाद दीप जलाकर और नारियल फोड़ कर सड़क का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर महिलाओं और युवाओं के हौसला अफजाई हेतु सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद चुनमून ने उघाटन कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर और दीप जलाकर मातृशक्ति को नमन किया और कहा- कि नवरात्रि में पूजा के दौरान माताओं और बहनों ने नारीशक्ति का अद्वितीय उदाहरण पेश किया है, अब सहानुभूति पूर्वक हमारी सरकार, वित्तमंत्री और पलामू डीसी और बीडीओ संवेदनशीलता दिखलाते हुए सड़क का निर्माण करवाएं. अरविंद ने कहा- कि स्थानीय विधायक सह सूबे के सबसे कद्दावर मंत्री से इलाके के लोगों को ढेर सारी अपेक्षाएं कायम है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे उनकी सुध जरूर लेंगे.  अरविंद ने आगे कहा कि सड़क मरम्मती की हिम्मत दिखाने वाली सभी मातृशक्ति को प्रणाम करता हूँ, वंदन करता हूं. वहीं गांव की सभी महिलाओं ने समवेत स्वर में कहा कि सरकार द्वारा सड़क निर्माण कर उनकी समस्या दूर होनी चाहिए.

मईयाँ सम्मान योजना की जिन लाभुकों ने अपना हौसला और जज्बे के यह कर दिखाया है उनमें विभा कुमारी, गीता कुमारी, आशा देवी, मंजू देवी, चिन्ता देवी, चिन्ता देवी, सोनी देवी, प्रेमशिला देवी, प्रतिमा देवी, पिंकी देवी, सुषमा देवी, उषा देवी, शर्तिमा देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, विमला देवी, बेबी देवी, प्रीति कुमारी, बसंती देवी, प्रियंका कुमारी,शोभा कुमारी, पुष्पा कुमारी,रीना कुमारी, दीपक सरकार,प्रशांत राज, जीतेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, राहुल कुमार, गौतम कुमार, कुलेशर राम, तापेशर राम, माजू राम, आनंद कुमार, उदय कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे. 

यह भी पढ़े: नवरात्रि की भक्ति में डूबे भाजपा जिला महामंत्री ज्योति पांडे: डाल्टनगंज में पूजा पंडालों का किया भ्रमण

संबंधित सामग्री

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

कोर्ट ने हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के पीछे 2 बड़ी समस्याएं बताईं. इनमें पहला हाईवे के किनारे अवैध कब्ज़ा और दूसरा सड़क पर खड़े वाहन हैं. 

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.