सरायकेला: 21 नवंबर से जेएसएलपीएस कर्मी जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

By : News11 Bharat
सरायकेला: 21 नवंबर से जेएसएलपीएस कर्मी जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत कार्यरत स्तर-5 से स्तर-8 तक के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपनी लंबित और सैद्धांतिक मांगों को लेकर 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले  गये  हैं .

इसी को लेकर सभी  जिले सहित  Saraikela जिला  मुख्यालय  परिसर  में जिले  के  सभी आजीविका कर्मियों ने हड़ताल पर  गए. इस  हड़ताल  का  उद्देश्य NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) द्वारा  तैयार  मानव  संसाधन  नियमावली  2024 को लागू करना  और  नियमित वार्षिक  वेतन बढ़ोत्तरी  रहा  है, संघ का कहना है कि विभागीय सचिव के निर्देश पर 8 अक्टूबर 2025 को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएस (पलाश) के साथ हुई वार्ता में सभी मांगों पर एक महीने के भीतर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई. संघ ने बताया कि 11 और 12 नवंबर को आयोजित ऑनलाइन बैठक में स्थिति की समीक्षा के बाद 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. संघ ने कहा कि लगातार प्रतीक्षा और समय दिए जाने के बाद भी जब कोई परिणाम नहीं दिखा, तब मजबूरन उन्हें यह कठोर कदम उठाना पड़ रहा है. 

यह  हड़ताल  JSLPS की  मानव  संसाधन  नियमावली  2013 को  संशोधित  करना  और  नयी  नीति  करने लागू करने  तक  जारी  रहेगी.

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील फाउंडेशन के संवाद फैलोशिप 2025 के लिए चक्रधरपुर के रविंद्र गिलुवा का चयन

संबंधित सामग्री

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक