ठाकुरगांव में शाहदेव रॉयल फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ, स्थानीय युवाओं के लिए कई सुविधाएं जिम में मौजूद

By : News11 Bharat
ठाकुरगांव में शाहदेव रॉयल फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ, स्थानीय युवाओं के लिए कई सुविधाएं जिम में मौजूद

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क: रविवार को ठाकुरगांव में शाहदेव रॉयल फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ किया गया. शुभारम्भ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने फीता काटकर उद्घाटन किया. अपने संबोधन में स्वामी ने कहा कि आज के दौर में स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है. युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रहकर खेल और व्यायाम की ओर बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक जिम की शुरुआत से ठाकुरगांव और आसपास के युवाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे. जिम संचालक आयुष शाहदेव ने बताया कि शाहदेव रॉयल फिटनेस जिम में अत्याधुनिक मशीनें, प्रशिक्षित ट्रेनर और बेहतर फिटनेस गाइडेंस की व्यवस्था की गई है. यहां युवाओं के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी विशेष फिटनेस प्रोग्राम चलाए जाएंगे. मौके पर लाल दिलीप कुमार नाथ शाहदेव, उत्पल शहदेव, बिंटू शाहदेव, हेमंत शाहदेव, सुशांत शाहदेव, गुड्डू सिंह, देवा कुमार, अनिल कुमार, शंकर साहु समेत दर्जनों नवयुवक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दक्षिण छोटा गोविंदपुर पंचायत में  विधायक  मंगल कालिंदी के प्रतिनिधि पलटन  मुर्मू ने उपस्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास*

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है