अमन साहू-राहुल सिंह गिरोह का शातिर गुर्गा शाहिद अंसारी रांची से गिरफ्तार

वसूली गई रंगदारी के 50 लाख रुपए का मनी ट्रायल किया था, अपराधी भेजा गया जेल

By : News11 Bharat
अमन साहू-राहुल सिंह गिरोह का शातिर गुर्गा शाहिद अंसारी रांची से गिरफ्तार

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: बालूमाथ थाना पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव/राहुल सिंह गिरोह के एक शातिर अपराधी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.साथ ही एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है.जिसका प्रेस वार्ता कर बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बीरूआ ने बतलाया कि गिरफ्तार अपराधी शाहिद अंसारी रांची लोअर बाजार के आजाद नगर का रहने वाला है यह अपराधी अमन साव/राहुल सिंह गिरोह के साथ वर्षों से काम करता था और वर्ष 2024 से अब तक रंगदारी वसूली गए पैसों का ऑनलाइन, आफलाइन ,बैंकिंग के माध्यम से 50 लाख रुपए का ट्रांसफर किया था. पुलिस ने बालूमाथ थाना कांड संख्या 12 / 25 का अनुसंधान किया गया तो इस मामले में पुलिस ने पहले ही 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी.कांड का आगे के अनुसंधान में गिरोह के सदस्यों का मनी ट्रायल और संपर्क का अनुसंधान किया गया तो 50 लाख रुपए का ऑफलाइन ऑनलाइन बैंकिंग से ट्रांसफर किया गया था.जब और गहराई से जांच किया गया तो पैसा जमा करने वाले व्यक्ति शाहिद अंसारी पिता नवाब अंसारी का पता चला.जिसे गिरफ्तार किया गया.उक्त अपराधी का मधुपुर जेल में बंद गिरोह के आकाश राय उर्फ मोनू का होने वाला साढू है. वर्षों से गिरोह के लिए काम करता आ रहा है .पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अपना अपराध को भी स्वीकार किया है. पुलिस के इस छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर परमानंद बीरूआ के अलावे थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, पु अ नी गौतम कुमार, अनुभव सिन्हा, होसेन डांग, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार आदि बालूमाथ थाना पुलिस का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर पुलिस ने चोरी के मामले में एक को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

संबंधित सामग्री

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

कोर्ट ने हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के पीछे 2 बड़ी समस्याएं बताईं. इनमें पहला हाईवे के किनारे अवैध कब्ज़ा और दूसरा सड़क पर खड़े वाहन हैं.