सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सुपर लीग टूर्नामेंट शुरू

By : News11 Bharat
सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सुपर लीग टूर्नामेंट शुरू

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शहर के शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुपर लीग टूर्नामेंट एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी, उपाध्यक्ष शशि मिश्रा और आशीष शास्त्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आरंभ किया गया. 

आज का पहला मैच डायमंड क्रिकेट क्लब और बानो क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब ने 28.3ओवर में 10 विकेट खोकर 183 रन  बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए. बानो क्रिकेट क्लब 28.3 ओवर में 09 विकेट खोकर 01 विकेट से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच बने संजीत शर्मा आज का दूसरा मैच स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब और बारूद क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 09 विकेट खोकर 180 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए बारूद क्रिकेट क्लब 13.1 ओवर में 78 रन बनाकर ढेर हो गई. इस तरह स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब 102 रन से जीत हासिल की. मैन ऑफ द मैच बने शोमित बनर्जी. 

सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर लीग टूर्नामेंट में सीनियर ए डिविजन का मैच खेला जाएगा. जिसमें 08 टीमें शामिल हुई हैं. एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी ने बताया कि इससे पहले सीनियर का सिर्फ एक सुपर लीग होता था. लेकिन इस बार से ए और बी दो डिवीजन में बांट कर सुपर लीग करवाया जा रहा है. बताया गया कि सुपर लीग में ए डिविजन के लीग टूर्नामेंट के बाद बी डिविजन का सुपर लीग टूर्नामेंट आरंभ होगा. दोनों डिविजन के खेल के आधार पर इन टीमों के बीच से डिस्ट्रिक्ट टीम का सलेक्शन होगा.

यह भी पढ़ें: बालूमाथ में बाइक दुर्घटना में छात्र की मौत, परिजन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

संबंधित सामग्री

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.