झारखण्ड चैम्बर के द्वारा बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन 5 जनवरी को

By : Ark Sahuliyar
झारखण्ड चैम्बर के द्वारा बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन 5 जनवरी को

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा व्यापारिक आपसी सहयोग को बढ़ावा देने एवं सदस्यों के व्यवसाय को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष बैठक में झारखण्ड चैम्बर के सदस्य आपस में अपने-अपने व्यवसाय की संक्षिप्त जानकारी साझा करेंगे एवं अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे.

पहली बिज़नेस एक्सचेंज मीटिंग 5 जनवरी 2026 को संध्या 5 बजे आयोजित की गई है. इच्छुक सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान सदस्यों को आपसी संपर्क सुदृढ़ करने के लिए विज़िटिंग कार्ड साथ लाने का भी आग्रह किया गया है. उक्त जानकारी चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने देते हुए कहा कि यह पहल न केवल सदस्यों के बीच व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करेगी, बल्कि नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार भी खोलेगी.

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.