दर्दनाक

सुहाग की मेहंदी भी नहीं उतरी, तीन माह में उजड़ गया संसार, दोनों किडनी फेल होने से ममता की मौत

25 अप्रैल 2026 को कठौंधा निवासी आनंद कुमार से हुई थी शादी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सुहाग की मेहंदी भी नहीं उतरी, तीन माह में उजड़ गया संसार, दोनों किडनी फेल होने से ममता की मौत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कठौंधा गांव की नवविवाहिता ममता कुमारी की दोनों किडनी फेल होने के कारण मौत हो गई. महज तीन महीने पहले, 25 अप्रैल 2026 को उनकी शादी कठौंधा निवासी आनंद कुमार से हुई थी. शादी के हाथों की मेहंदी भी पूरी तरह फीकी नहीं पड़ी थी कि मौत ने उनके सुहाग को उजाड़ दिया.

परिजनों के अनुसार, सगाई के कुछ माह बाद ममता की तबीयत बिगड़ने पर जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं. बताया जाता है कि ममता ने आनंद से भावुक होकर कहा था कि वह सुहागन रहते हुए ही दुनिया से विदा लेना चाहती हैं. मानवता के नाते आनंद ने बीमारी के बावजूद शादी से इंकार नहीं किया. आरोप है कि लड़की पक्ष ने शादी के बाद भी इलाज जारी रखने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला.बल्कि लड़की कि माँ का अमानवीय व्यवहार ने अपने माँ होने का माँ का आंचल को ही कलांकित कर दिया यह बाते लोग इसलिए कह रहे हैं एक तरफ आनंद ने एक मानवता का मौसाल पेश की वहीं दूसरे तरह लड़की की माँ अपनी बेटी से बात करना भी पसंद नहीं की.
 
रविवार देर रात इलाज के दौरान ममता ने अंतिम सांस ली. उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. तीन माह पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा है. ममता की असमय मौत ने सभी की आंखें नम कर दीं.

यह भी पढ़ें: डॉ. रामेश्वर उरांव ने जोंजरो पहुंचकर हाफिज आजाद अंसारी के निधन पर जताया शोक

संबंधित सामग्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

छात्र नेताओं ने कहा- सरकारी राशि जनता की है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। 

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी