आस्था का सैलाब

कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी ने मोहा मन, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

पहाड़ी मंदिर में चल रही भागवत कथा के छठे दिन हुआ विवाह प्रसंग का वर्णन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी ने मोहा मन, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया. इस दौरान आकर्षक झांकी के माध्यम से कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का जीवंत चित्रण किया गया. विवाह समारोह में बारात निकालने, द्वार पूजन, जयमाला और कन्यादान की रस्म विधि-विधान से पूरी की गयी.प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री ने आरती व पूजन के बाद कथा की शुरुआत की. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. प्रवचन के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो उठा.

झांकी में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका यशी शेखर और माता रुक्मिणी की भूमिका साक्षी दुबे ने निभायी. श्रद्धालुओं ने दोनों का पूजन कर उपहार भेंट किये. विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. विवाह संपन्न होने के बाद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नृत्य करते नजर आये.भागवत कथा के अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ कई दिनों से चल रहे आयोजन का समापन होगा. कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक निरंजन सिंह, अनिल कुमार द्विवेदी, शिक्षक नंददेव राम, अरविंद कुमार पांडेय, बुधराम, अर्जुन विश्वकर्मा, छोटे सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, रेखा पाठक, सुधा दुबे, प्रिया सिन्हा, अमृता, रश्मि, निहारिका देवी, सरिता पांडेय, रणजीत सिंह राणा, सुरेश मिश्रा, संपतिया देवी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

संबंधित सामग्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

छात्र नेताओं ने कहा- सरकारी राशि जनता की है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। 

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी