500 रुपए की गड्डी की जगह 500 रुपये का नकली कागज की गड्डी थमा ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

By : News11 Bharat
500 रुपए की गड्डी की जगह 500 रुपये का नकली कागज की गड्डी थमा ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: डेढ़ लाख रुपए जमा करवाने के बदले पैसा देने का लालच दे तीन ठगों ने एक व्यक्ति से 12 हजार रुपए ठगी कर ली. ठगी का शिकार हुए मनोहरपुर थाना क्षेत्र के काशीजोड़ा गांव का रहने वाला 40वर्षीय गणेश लकड़ा है.मामला मनोहरपुर थाना पहुंचने पर मनोहरपुर पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए ठगी मामले में शामिल बिहार के 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चांद पारसा गांव के रहने वाला नीरज कुमार सहनी, सतेंद्र कुमार सहनी और मुरारी महतो हैं. इनके पास से 4 एटीएम, 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 12 हजार रुपए और रुमाल में लपेटकर बांधा हुआ रुपया का प्रारूप का कागज का बना हुआ 500 रुपए के नोट के आकार की गड्डी भी बरामद हुए हैं.

घटना को लेकर मनोहरपुर डीएसपी जयदीप लकड़ा ने बताया कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र के काशीजोडा  निवासी गणेश लकड़ा ने इनके विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह केनरा बैंक के स्थानीय शाखा में 12 हजार रुपए जमा करने गए थे. तभी उक्त तीनों व्यक्ति ने उन्हें बहला - फुसलाकर डेढ़ लाख रुपया जमा कराने के बदले पैसे का लालच देकर डेढ़ लाख रुपए का रुमाल में लपेटकर बांधा हुआ रुपया का प्रारूप ( कागज का बना हुआ 500 रुपया का नोट के आकार की गड्डी ) देकर उनसे 12 हजार रुपए की ठगी कर लिया. जानकारी के मुताबिक ठगी के बाद तीनों एक ऑटो से भागने के प्रयास में थे.

इधर गणेश लकड़ा को तत्काल प्रतीत हुआ कि वह ठगा जा चुका है. तब उसने ऑटो स्टैंड से ही अन्य लोगों के सहयोग से ऑटो वाले को फोन कर रुकवाया और पीछा कर तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं शिकायतकर्ता के आवेदन पर तीनों के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया. पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि वे लोग पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें: अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित सकुशल बरामद

संबंधित सामग्री

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.