मूसलाधार बारिश

चाईबासा के सारंडा में 36 घंटों से मूसलाधार बारिश, उफान पर कारो नदी; पुल के ऊपर से बह रहा पानी   

ठंडी हवाओं के थपेड़ों और घने कुहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है.

By : Dipali Kumari
चाईबासा के सारंडा में 36 घंटों से मूसलाधार बारिश, उफान पर कारो नदी; पुल के ऊपर से बह रहा पानी   

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
बंगाल की खाड़ी में पनपे डीप डिप्रेशन का व्यापक प्रभाव अब पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है. झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र सारंडा में बीते 36 घंटों से रुक-रूककर मूसलाधार बारिश हो रही है. ठंडी हवाओं के थपेड़ों और घने कुहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है.

मौसम के इस रूखे मिजाज की वजह से चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, किरीबुरू और मेघाहातुबुरू समेत समूचे पर्वतीय अंचल में गतिविधियां ठहर सी गई हैं. व्यावसायिक स्थलों और स्थानीय बाजारों में वीरानी छाई हुई है, जिससे कारोबारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस बारिश और अचानक बढ़ी ठिठुरन से सबसे अधिक कठिनाई स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है. बच्चे जलभराव के बीच बरसाती और छाते के सहारे विद्यालय पहुंचने को विवश हैं. कई रिहाइशी क्षेत्रों में जलजमाव होने से स्थानीय निवासियों की फजीहत बढ़ गई है.

दूसरी ओर, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर है. गुवा-बड़ाजामदा मार्ग पर स्थित बोकना गांव के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट कारो नदी का लोहे का पुल जलमग्न हो चुका है. पुल के ऊपर से तेज धार में बहते पानी के कारण यातायात अत्यंत जोखिमभरा हो गया है.

गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए गुवा प्रशासन ने एहतियातन रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने आम नागरिकों से गुहार लगाई है कि जलमग्न पुलिया से होकर गुजरने का दुस्साहस न करें, क्योंकि बढ़ता जलस्तर किसी भी वक्त बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकता है. इसके साथ ही ग्रामीणों को बिना वजह घरों से बाहर न निकलने, जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने तथा उफनती नदियों में मछली पकड़ने से सख्त परहेज करने की हिदायत दी गई है.

इसे भी पढ़ें: गुमला: WhatsApp पर अंजान नंबर से आया फोटो, देखते ही UPI से उड़ गए 66,780 रुपये

संबंधित सामग्री

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया.

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

MHA ने संबंधित सुरक्षा विंग के आकलन, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य में हालात की गंभीरता को देखते हुए एक नोटिफिकेशन के ज़रिए यह घोषणा की.

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है