ऑपरेशन भरोसा

पुलिस के के 'ऑपरेशन भरोसा&quot के तहत कुल 61 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को किए गए सुपुर्द

विगत 3 माह में अबतक कुल 245 गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पुलिस के के 'ऑपरेशन भरोसा&quot के तहत कुल 61 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को किए गए सुपुर्द

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ पुलिस के द्वारा एक विशेष पहल ऑपरेशन भरोसा के तहत गुम हुए मोबाईल की बरामदगी एवं उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द करने के लिए लगातार सफलतापूर्वक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा सभी थाना / ओ०पी० प्रभारी को गुम हुये मोबाईल से संबंधित दर्ज सनहा एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाकर गुम हुये मोबाईल को बरामद कराने का निर्देश दिया गया है.

सभी थाना / ओ०पी० प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना/ओ०पी० में गुम हुये मोबाईल से संबंधित दर्ज सनहा एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान "ऑपरेशन भरोसा" चलाकर रामगढ़ जिला, जिला के बाहर राँची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामु, गढ़वा एवं अन्य जिलों से कुल 61 मोबाईल बरामद किया गया है. रामगढ़ पुलिस द्वारा जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर बरामद मोबाईल को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया. थानावार बरामद मोबाईल की विवरणी निम्न प्रकार है :-

क्रसं थाना/ओपी का नाम बरामद मोबाइल की विवरणी
1 रामगढ़ थाना 07
2 रजरप्पा थाना 07
3 पतरातू थाना 10
4 माण्डू थाना 04
5 गोला थाना 05
6 भुरकुण्डा ओ०पी० 07
7 बरकाकाना ओ०पी० 05
8 बासल थाना 01
9 बरलंगा थाना 03
10 कुज्जू ओ०पी० 05
11 वे०बो० ओ०पी० 03
12 भदानीनगर ओ०पी० 04
— कुल 61

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ पुलिस के द्वारा अबतक "ऑपरेशन भरोसा" के तहत प्रथम चरण में 125 मोबाईल, द्वितीय चरण में 59 मोबाईल एवं तृतीय चरण में 61 मोबाईल कुल 245 गुम हुए मोबाईल बरामद कर उनके वास्तविक मालिका को सुपुर्द किया गया है.

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजनों को CEIR PORTAL के उपयोग एवं गुम हुए मोबाईल फोन की ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया तथा सभी से अपील की गई कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें.

इस अवसर पर मोबाईल प्राप्त करने वाले लोगों ने रामगढ़ पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति अपने विश्वास व्यक्त किया. रामगढ़ पुलिस भविष्य में भी आमजनों की सेवा, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी तथा जनविश्वास को सृदृढ़ करने हेतु ऐसे अभियान निरंतर संचालित करती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: पंडित दीनदयाल के विचार आज भी प्रासंगिक, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि - डॉ. गोस्वामी

 

संबंधित सामग्री

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

आयोजन अध्यक्ष डॉ. बी.पी. कश्यप और आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में हो रहा सम्मेलन

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

झारखंड उच्च न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के एक 19 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.