हत्या 

गिरिडीह: देर रात दोस्तों के साथ मैगी खाने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या 

घटना कल गुरुवार देर रात करीब 11 बजे मुफ्फसिल थाना इलाके के बंदरकुप्पी के पास की है.

By : Dipali Kumari
गिरिडीह: देर रात दोस्तों के साथ मैगी खाने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या 

न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क: 
जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अपने दो दोस्तों के साथ मैगी खाने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घटना कल गुरुवार देर रात करीब 11 बजे मुफ्फसिल थाना इलाके के बंदरकुप्पी के पास की है. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर निवासी 24 वर्षीय ऋतिक यादव ऊर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है.  

घटना को लेकर सदर अस्पताल में मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि रात लगभग 10 बजे सभी दोस्त कार पर सवार होकर गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बंदरकुप्पी गए थे. यहां मैगी पॉइंट है, जहां रातभर मैगी मिलता है. सभी लोग यही मैगी खाने गए थे. 

इस दौरान पीरटांड थाना इलाके का नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8-10 साथियों के साथ आया और अचानक उन पर हमला कर दिया. पहले मुक्के से मार की गई. मुक्के की पिटाई में कुछ नहीं हुआ तो फिर बांस की फराठी और डंडा से पिटाई शुरू कर दी. इस मारपीट में ऋतिक की जान चली गयी. 

इसे भी पढ़ें: बारिश से बेहाल झारखंड! रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश

संबंधित सामग्री

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया.

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

MHA ने संबंधित सुरक्षा विंग के आकलन, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य में हालात की गंभीरता को देखते हुए एक नोटिफिकेशन के ज़रिए यह घोषणा की.

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है