Jharkhand Sweet Dish
एक्सक्लूसिव

मीठा खाने के हैं शौकीन? घर पर ट्राई करें झारखंड की ये मिठाई

अगर आप भी मिठाई खाने के शौकिन हैं. और कभी-कभी कुछ अलग खाने का दिल करता है, तो आप झारखंड की इस पारंपरिक मिठाई को घर पर अपने से ही बना सकते हैं.

By : Amisha Pathak
मीठा खाने के हैं शौकीन? घर पर ट्राई करें झारखंड की ये मिठाई

न्यूज़11 भारत

लाइफस्टाइल/डेस्क: अगर आप भी मिठाई खाने के शौकिन हैं. और कभी-कभी कुछ अलग खाने का दिल करता है, तो आप झारखंड की इस पारंपरिक मिठाई को घर पर अपने से ही बना सकते हैं. इस पारंपरिक मिठाई का नाम है दुधौरी. इसका नाम इसकी खास सामाग्री से जुड़ा है. इसलिए इसे स्थानीय भाषा में दुधौरी कहा जाता है.

दुधौरी बनाने की सामाग्री

  • 1 कप चावल का आटा 
  • 1 कप पानी
  • 2-3 चम्मच घी
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 कप दूध
  • 2-3 इलायची
  • तलने के लिए तेल या घी
  • जरूरत के अनुसार नारियल 

बनाने की विधि

दुधौरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में पानी और थोड़ा सा घी डालकर उसे गर्म कर लें. जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसमें धीरे-धीरे करके चावल का आटा डालें और लगातार चलाते रहें. ध्यान रखें कि चावल के आटे में गांठ न बने इसलिए लगातार चलाने कि प्रक्रिया को चालू रखें. जब मिश्रण अच्छे से पक जाए तो उसे थोड़ी देर ठंडा होने रख दें. अब हाथों पर हल्का तेल लगाए फिर मिश्रण को अच्छी तरह मसलें और दुधौरी को छोटे-छोटे गोल आकार दें. एक कड़ाही में तेल या घी लेकर उसे गर्म कर लें फिर दुधौरी को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तलें. इसके बाद दूध, चीनी इलायची डालकर हल्की चाश्नी जैसी मिठास तैयार कर लें. तैयार चाश्नी में दुधौरी को डालें और कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि मिठास अच्छी तरह अंदर तक जाए. दुधौरी तैयार है, अगर आप इसके स्वाद को और बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें ऊपर से नारियल या मेवे डालकर सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : 90's के वो सुपरहिट गाने, जिन्हें आज भी नहीं भूले लोग

संबंधित सामग्री

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया.

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

MHA ने संबंधित सुरक्षा विंग के आकलन, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य में हालात की गंभीरता को देखते हुए एक नोटिफिकेशन के ज़रिए यह घोषणा की.

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है