जलझुलनी एकादशी

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: इस समय भले ही श्रीहरि का शयन काल चल रहा है, लेकिन प्रत्येक एकादशी को भगवान विष्णु का स्मरण और उनकी आराधना का विशेष विधान है. आज यानी 22 सितम्बर को झुलनी एकादशी है. इस एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को झुलनी एकादशी कहा जाता है. इसे परिवर्तिनी एकादशी, पद्मा एकादशी या वामन एकादशी भी कहते हैं. आज के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है.

झुलनी एकादशी कहे जाने की मुख्य वजह भी है. इस दिन भगवान की मूर्तियों को डोल या विमान में विराजमान करके गाजे-बाजे के साथ किसी जलाशय या नदी तक ले जाया जाता है, इसी लिए इसे जलझूलनी या डोल ग्यारस यात्रा भी कहते हैं.

जलझुलनी एकादशी के पीछे पौराणिक मान्यता है किइस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में अपनी करवट बदलते हैं. इसके अलावा आज का दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप की जलवा (कुआं) पूजन या सूरज पूजा के रूप में भी मनाया जाता है.

सामान्य एकादशी व्रत मनाने की परम्परा है कि इस दिन चावल का प्रयोग नहीं किया जाता है. दिनभर व्रत रखकर भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' के जाप का विधान है. इस व्रत का पारण अगले दिन यानी 23 सितंबर को सूर्योदय के बाद किया जाएगा.

राशियों के अनुसार व्रत का विधान

  • मेष- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करें.
  • वृष- सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए सफेद चीजों का दान करें.
  • मिथुन- भगवान विष्णु प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के वस्त्र का दान करें.
  • कर्क- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग अर्पित करें.
  • सिंह- पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें.
  • कन्या- आर्थिक तंगी से छुटकारे के लिए भगवान विष्णु को केसर के साथ सफेद मिठाई अर्पित करें.
  • तुला- सौभाग्य प्राप्ति के लिए सफेद चीजों का दान करें.
  • वृश्चिक- नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए गुड़ का दान करें.
  • धनु- भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पीले वस्त्र और पीले चंदन का दान करें. 
  • मकर- भगवान विष्णु को दही और इलायची का भोग अर्पित करें.
  • कुंभ- पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं.
  • मीन- गरीबों की सेवा करें, उन्हें धन आदि दान दें और भगवान विष्णु को मिश्री का भोग लगाएं.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा