पद्मश्री जमुना टुडू

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

जमशेदपुर से करीबन 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड में स्थित भोली बोगी गांव जो आदिवासी बहुल गांव है.

By : Ark Sahuliyar
गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर से करीबन 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड में स्थित भोली बोगी गांव जो आदिवासी बहुल गांव है. करीबन 50 घरों के इस गांव में सिर्फ आदिवासी लोग ही रहते हैं. इस गांव में पद्मश्री जमुना टुडू ने वन रक्षा समिति बनाई है. ये सभी महिलाएं जंगल की रक्षा करती हैं और जंगल से गंगू पत्ता चुनकर लाती हैं. इस पत्ता को यहां की महिलाएं अपने घर पर लाकर उसे अच्छी तरीका से साफ करती हैं, फिर इस पत्ते पर कटिंग कर टोपी का आकार देती है. 

बरसात और गर्मी में होता है टोपी का उपयोग 
महिलाओं का कहना है कि टोपी बनाने की ट्रेनिंग कहीं से नहीं ली. पुरखों से आदिवासी समाज के लोग खेतों में काम करने के लिए जाने के वक्त बरसात के दिनों में और गर्मी के दिनों में इस तरह का टोपी का उपयोग करते हैं. इस टोपी की खासियत यह होती है कि बरसात के दिनों में अगर खेत में काम करते वक्त बिजली गिर जाए तो इस पर कोई असर नहीं पड़ता है और गर्मी के दिनों में तेज लहर रहने के बावजूद भी इस टोपी पर कोई असर नहीं पड़ता है. यह टोपी ग्रामीणों की लाइफ लाइन कही जाती है. 

पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्व
गांव आदिवासी बहुल है, इसलिए महिलाएं खाली समय में जंगल से लाये पत्तों का टोपी बनातीं हैं. इस छोटे से गांव में चार ग्रुप काम करती हैं. इन चारों ग्रुप का नेतृत्व पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं. उनकी देखरेख में यह टोपी बनाई जाती है. जमुना टुडू का कहना है कि एक टोपी 100 से 150 रुपए में बिकता है. अगर इन्हें अच्छा बाजार मिल जाए तो इन्हें घर बैठे एक रोजगार का साधन मिलेगा. इस टोपी की खासियत एक और है कि एक बार यह टोपी बन जाए तो कम से कम 5 साल तक यह खराब नहीं होता. ग्रामीण इस टोपी का उपयोग काफी करते हैं. गोंग पत्ता की बनी यह टोपी ग्रामीणों के लिए एक वरदान जैसी है.
 
संबंधित सामग्री

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भोजन कराने से लेकर कई तरह हैं मान्यताएं, सबसे बड़ी मान्यता यही है कि पितर इस दिन धरती पर आते हैं

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

मंत्री ने कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी है. क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और नियमन नियमों में संशोधन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, पोलडीह ग्राम निवासी के रूप में हुई पहचान

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, पोलडीह ग्राम निवासी के रूप में हुई पहचान

घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया <br/>