न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: शशांक राज को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शशांक राज आज शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे. पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किया गया है.
समारोह से पहले शशांक राज के समर्थन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और समर्थक मोरहाबादी में जुटे. इसके बाद सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ जुलूस की शक्ल में सभी बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए. इस दौरान शशांक राज के पदभार ग्रहण को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, कहा- उन्हें अच्छे इलाज की जरुरत