कोशी स्नातक चुनाव

कोशी स्नातक चुनाव: भजपा नेता डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा

बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 

By : Rani Thakur
कोशी स्नातक चुनाव: भजपा नेता डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. संजीव कुमार पोद्दार सहरसा पहुंचे और देव पैलेस में प्रेस वार्ता कर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की। इससे पहले भी डॉ. पोद्दार द्वारा कोशी स्नातक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाए जाने की खबरें सामने आई थी। 

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही वे छात्र नेतृत्व से जुड़े रहे हैं और बिहार की शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षित युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

डॉ. पोद्दार ने कहा कि बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान के कोटा जैसी पहचान कब मिलेगी, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही।

जारी चुनावी पर्चे में स्नातक बेरोजगार युवाओं को न्यूनतम 3 हजार रुपये मासिक पेंशन, अनुकंपा आश्रितों की नियुक्ति छह माह के भीतर सुनिश्चित करने और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाने की मांग की गई है।

इसके अलावा शिक्षकों के ऐच्छिक स्थानांतरण, वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों को नियमित वेतन, समय पर वेतन भुगतान, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षक निर्वाचन में मतदाता बनाने तथा विशेष अवकाश की कानूनी गारंटी जैसी मांगें भी पर्चे में शामिल हैं।

उन्होंने जीविका, सहायिका, विकास मित्र सहित विभिन्न स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए ट्रैफिक लाइट, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा, नियमित पुलिस गश्त और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की मांग भी रखी है। वकीलों के लिए न्यायालय परिसरों में पक्के वकालतखाने की व्यवस्था तथा शिक्षा, जमीन-म्यूटेशन, बिजली, थाना-कचहरी और शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं में लोगों को सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।