परियोजनाओं की सौगात

बिहार के इस शहर की बदल जाएगी तस्वीर, सीएम सम्राट ने खोला सौगातों का पिटारा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। रविवार को उन्होंने 1047 करोड़ की 982 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

By : Rani Thakur
बिहार के इस शहर की बदल जाएगी तस्वीर, सीएम सम्राट ने खोला सौगातों का पिटारा

मुजफ्फरपुर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते सीएम सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे। इस दिन उन्होंने जिले को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं। सबसे पहले सीएम सिकंदरपुर लेक फ्रंट पहुंचकर मरीन ड्राइव का उद्घाटन किया। फिर सीएम ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट का जायजा लिया और वहां विकसित की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया।

1047 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसके बाद MIT परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां से नगर विकास एवं आवास विभाग और बुडको की 1047 करोड़ रुपये की 982 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सड़क, नाला, पार्क, शहरी आधारभूत सुविधाएं, जल निकासी, सौंदर्यीकरण और नगर विकास से जुड़ी कई सारी परियोजनाएं भी शामिल हैं।

सरकार का दावा 

सरकार का दावा है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों में बुनियादी सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जीविका दीदियों के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर महिलाओं से बातचीत भी की।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।