वैशाली में बड़ा खुलासा, नकली बीज व खाद बड़े पैमाने में बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

By : Admin
वैशाली में बड़ा खुलासा, नकली बीज व खाद बड़े पैमाने में बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

रवि कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
वैशाली जिले के पटेढी बेलसर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद और बीज बनाने वाले कंपनी का पर्दाफाश किया हैं. जिलाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कृषि पदाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने बालाजी ट्रेडर्स नामक कंपनी पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में नकली बीज, फर्टिलाइजर और कीटनाशक दवाएं मिली. इनमें हजारों पैकेट नकली बीज, करीब 3000 पैकेट कैल्सियम, सल्फेट के हजारों पैकेट और कई प्रकार के फर्टिलाइज़र शामिल थे. जांच में पता चला कि विभिन्न ब्रांडों की हॉलमार्किंग लगाकर यह सामान किसानों को बेचा जा रहा था. जिला प्रशासन ने मौके पर ही बालाजी ट्रेडर्स को सील कर दिया और वहां रखे सभी अवैध सामान को जब्त कर लिया. कंपनी के संचालक को गिरफ्तार कर थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिले में और किन स्थानों पर नकली बीज और खाद का व्यापार फैलाया गया हैं.

यह भी पढ़े:  धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छलका दर्द

संबंधित सामग्री

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।