क्या कभी भी हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी? फायरिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें

पटना में फायरिंग प्रकरण की जांच तेज हो गई है। दो गार्डों की गिरफ्तारी और पुलिस की लगातार बैठकों के बीच खान सर उर्फ फैजल खान की संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्

By : sawan kumar

क्या कभी भी हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी? फायरिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें

क्या कभी भी हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ते विवाद और सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित भड़काऊ वीडियो के बाद पटना पुलिस ने छात्रों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह, उकसावे या भड़काऊ बयानबाजी के प्रभाव में आने से बचें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो कोचिंग संस्थानों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा को लेकर छात्रों को इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है, जो कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी स्थिति में लॉ एंड ऑर्डर से समझौता नहीं किया जाएगा।

हाईलाइट्स  - 

  • फायरिंग मामले में KGS के दो निजी गार्ड गिरफ्तार।
  • पूछताछ में गार्डों ने कथित तौर पर कई अहम खुलासे किए।
  • पटना पुलिस ने छात्रों से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की।
  • SSP, सिटी SP और DSP स्तर पर लगातार हो रही समीक्षा बैठकें।
  • सूत्रों के मुताबिक फैजल खान अग्रिम जमानत के विकल्प तलाश रहे हैं।
  • मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी।

गार्डों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ीं फैजल खान की मुश्किलें

इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) से जुड़े दो निजी गार्डों की गिरफ्तारी के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों गार्डों ने दावा किया है कि मारपीट की घटना के बाद उन्हें फायरिंग करने का निर्देश दिया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों गार्ड उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और उन्हें नोएडा स्थित एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किया गया था। जानकारी के मुताबिक, कोचिंग संस्थान में कुल 17 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

गिरफ्तारी की आशंका के बीच रणनीति बनाने में जुटी पुलिस

सूत्रों के अनुसार, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), सिटी एसपी और संबंधित डीएसपी इस पूरे मामले को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आगे की कार्रवाई तय करना है। वहीं KGS से जुड़े सूत्रों का दावा है कि फैजल खान अपने कानूनी सलाहकारों के साथ अग्रिम जमानत के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वह फिलहाल अपने कोचिंग संस्थान से दूर हैं और सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या संभावित गिरफ्तारी की आशंका के चलते उन्होंने खुद को सार्वजनिक गतिविधियों से अलग कर लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन मामले पर प्रशासन की नजर लगातार बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें - 12 साल बेमिसाल; अभियान का आगाज़, मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी भाजपा

संबंधित सामग्री

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की।