बांकीपुर उपचुनाव

मॉर्निंग वॉकर्स के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना जू में मांगा जनसुराज के लिए समर्थन

प्रशांत किशोर रविवार सुबह-सुबह पटना के जैविक उद्यान (पटना जू) में पहुंच गए। इस मौके पर उन्होंने वहां घूम रहे, मार्निंग वॉकिंग कर रहे लोगों से मुलाकात की और उनसे अपना समर्थन मांगा।

By : Rani Thakur
मॉर्निंग वॉकर्स के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना जू में मांगा जनसुराज के लिए समर्थन

जनता से समर्थन मांगने पटना जू पहुंचे प्रशांत किशोर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद उम्मीदवार हैं। नाम घोषित होने के बाद से वे लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। 

लोगों से मिले पीके 

इस कड़ी में प्रशांत किशोर रविवार सुबह-सुबह पटना के जैविक उद्यान (पटना जू) में पहुंच गए। इस मौके पर उन्होंने वहां घूम रहे, मार्निंग वॉकिंग कर रहे लोगों से मुलाकात की और उनसे अपना समर्थन मांगा।  

जनता से मांगा समर्थन 

इस दौरान प्रशांत किशोर ने लोगों के साथ बातचीत भी की और उनके साथ पार्क में बैठे भी। साथ बैठे लोगों से पीके ने कहा कि आप हमें समर्थन दें। इस दिन काफी देर तक वह पटना जैविक उद्यान के अंदर और बाहर चुनाव प्रचार करते रहे और लोगों से समर्थन की गुहार लगाते रहे। 

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।