कार्रवाई 

बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्कॉर्पियो से विदेशी शराब जब्त

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

By : Rani Thakur
बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्कॉर्पियो से विदेशी शराब जब्त

स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के नरईनिया नो-एंट्री के पास का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो से विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और वाहन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक तेज रफ्तार में भागने लगा।

काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोक लिया। इस दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की गिनती और उसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर मीरगंज थाना लाया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और तस्करी नेटवर्क की पहचान की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

मीरगंज थाना पुलिस ने बताया कि मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।