SI परीक्षा

बिहार में SI परीक्षा को लेकर अलर्ट, केंद्रों के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

गोपालगंज में रविवार को होने वाली अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

By : Rani Thakur
बिहार में SI परीक्षा को लेकर अलर्ट, केंद्रों के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

गोपालगंज में SI परीक्षा को लेकर अलर्ट

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज में रविवार को होने वाली अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई 

जिले में एसएस बालिका उच्च विद्यालय, वीएम इंटर स्कूल, एमएम उर्दू उच्च विद्यालय और डीएवी उच्च विद्यालय समेत चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों के 500 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है। इस दौरान भीड़ जुटाने, मटरगश्ती, फोटोस्टेट की दुकानें संचालित करने तथा मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुकानों पर विशेष निगरानी 

सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, जाम से बचाव, रेलवे और बस सेवाओं पर निगरानी, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही होटल और खाद्य सामग्री की दुकानों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की कालाबाजारी या कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अवैध इंटरनेट कैफे और संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा परिसर में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने विश्वास जताया है कि सभी आवश्यक तैयारियों के साथ परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
 

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।