हत्या

बिहार में शिक्षक के बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत से मचा कोहराम

बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कचहरी रोड की बताई जा रही है।

By : Rani Thakur
बिहार में शिक्षक के बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत से मचा कोहराम

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कचहरी रोड की बताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हिसुआ निवासी शिक्षक मनीष भारती के छोटे पुत्र पीयूष कुमार (25) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पीयूष कुमार को पीठ में गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉलेज में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कॉलेज में ऐसा क्या विवाद हुआ कि मामला गोलीबारी और हत्या तक पहुंच गया? इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।