हादसा 

Bihar News :  गया के रबर डैम में डूबा किशोर, दोस्त को बचाने के प्रयास में हादसा

गया शहर के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भैरव स्थान गोदावरी निवासी करण कुमार (16) नदी में डूब गया।<br/><br/>

By : Rani Thakur
Bihar News :  गया के रबर डैम में डूबा किशोर, दोस्त को बचाने के प्रयास में हादसा

रोते-बिलखते परिजन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अभिषेक राज / गया जी:
गया शहर के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भैरव स्थान गोदावरी निवासी करण कुमार (16) नदी में डूब गया। परिजनों के अनुसार करण सुबह करीब 10:30 बजे चाय पीकर मोहल्ले के तीन-चार दोस्तों के साथ फल्गु नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान एक अन्य बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में करण गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विष्णुपद थाना के एसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक किशोर स्नान के दौरान डूब गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, इसलिए संबंधित थाना को सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई और खोजबीन में जुटी है।

एसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के साथ मौजूद अन्य बच्चों ने बताया कि सभी नदी में नहा रहे थे, तभी हादसा हुआ। फिलहाल SDRF/NDRF टीम को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

करण के परिजन करुमानजी ने बताया कि अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोग भी नदी में किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।