सरकार की तैयारी

अब ग्रामीण इलाकों में भी बनेंगे ट्रैफिक चेकफोस्ट, 4 सौ होमगार्ड जवानों की होगी तैनाती 

पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ट्रैफिक चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। यह व्यवस्था जाम की समस्या को कम करने में मदद करेगी।

By : Rani Thakur
अब ग्रामीण इलाकों में भी बनेंगे ट्रैफिक चेकफोस्ट, 4 सौ होमगार्ड जवानों की होगी तैनाती 

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
साकेत / पटना :
अब शहरों की तर्ज पर पटना के ग्रामीण इलाकों में भी ट्रैफिक चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे कराया, जिसमें 24 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां ट्रैफिक चेकपोस्ट की आवश्यकता है। इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 400 होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने होमगार्ड जवानों की मांग की है। वर्तमान में बिहटा को छोड़ जिले के किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं है। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में भी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस में जवानों की कमी

कई स्थानों पर लगातार जाम की समस्या सामने आ रही है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस में जवानों की कमी के कारण वहां नियमित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसी को देखते हुए करीब एक हजार होमगार्ड जवानों की मांग की गई है, जिनमें से लगभग 400 जवानों को ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात करने की योजना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में केवल बिहटा में ट्रैफिक चेकपोस्ट है। यहां बालू लदे भारी वाहनों के कारण पटना-बिहटा मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है।

इसी तरह बाढ़, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, पालीगंज, मसौढ़ी समेत अन्य क्षेत्रों में भी बार-बार जाम लगने वाले स्थानों की पहचान कर ली गई है। होमगार्ड जवान उपलब्ध होते ही इन स्थानों पर ट्रैफिक चेकपोस्ट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम की समस्या कम होगी और वाहनों का परिचालन सुचारु रूप से हो सकेगा। यह व्यवस्था लागू होने पर पटना ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक चेकपोस्ट स्थापित करने वाला राज्य का पहला जिला बन सकता है।

वर्तमान में पटना ट्रैफिक पुलिस में लगभग एक हजार जवान कार्यरत हैं, जिनमें अधिकांश की तैनाती शहरी क्षेत्रों में है। जिले में सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए करीब दो से ढाई हजार जवानों की आवश्यकता है। पर्याप्त संख्या में जवान उपलब्ध होने पर ग्रामीण क्षेत्रों के जाम वाले स्थानों पर भी प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन किया जा सकेगा। फिलहाल शहरी क्षेत्र में लगभग 400 होमगार्ड जवान यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन शहर में भी अतिरिक्त जवानों की आवश्यकता बनी हुई है।
 

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।