सहरसा फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, दूसरी बाइक का सवार फरार

By : News11 Bharat
सहरसा फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, दूसरी बाइक का सवार फरार

इंद्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क: सहरसा के पटुआहा स्थित फोरलेन पर शनिवार को दो बाइक की जोरदार टक्कर में वार्ड 24 निवासी 40 वर्षीय संतोष तिवारी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार 60 वर्षीय मो. औजीर घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, जीरो माइल से घर लौटते समय सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने संतोष की बाइक में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी. हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार जख्मी हालत में ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नारायण हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां संतोष के सिर में गंभीर चोट देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. लेकिन पटना ले जाने के दौरान ही संतोष की रास्ते में मौत हो गई. इस दुखद खबर से परिवार में कोहराम मच गया. मृतक संतोष तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके पीछे पत्नी, 11 और 8 वर्ष के दो बेटे तथा बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

घायल मो. औजीर का इलाज करवाकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु कब्जे में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: एनएच-27 पर भीषण हादसा: ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत

संबंधित सामग्री

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.