विरोध 

नवादा में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, वैकल्पिक आवास की मांग पर प्रदर्शन 

बिहार के नवादा जिले में जिला प्रशासन द्वारा एनएच-20 फोरलेन के किनारे अंबिका बिगहा और सीतारामपुर के पास चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

By : Rani Thakur
नवादा में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, वैकल्पिक आवास की मांग पर प्रदर्शन 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के नवादा जिले में जिला प्रशासन द्वारा एनएच-20 फोरलेन के किनारे अंबिका बिगहा और सीतारामपुर के पास चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया है। सड़क किनारे बने घरों और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद महादलित परिवारों ने विरोध-प्रदर्शन किया और सदर एसडीओ को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की।

अंबिका बिगहा के धर्मेन्द्र मांझी, प्रमोद साव, नीतीश मांझी, सुबोध मांझी समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के नाम पर उनके घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया, जबकि कार्रवाई से पहले प्रशासन की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि बरसात के मौसम में घर तोड़े जाने से वे पूरी तरह बेघर हो गए हैं और उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

सीतारामपुर के महादलित परिवारों ने भी प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि गांव में कुछ चुनिंदा लोगों के घरों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ वे लोग इस बारिश के मौसम में कहां जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की।

एनएच-20 पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन में गोपाल मांझी, नागेन्द्र मांझी, रेशमा देवी समेत कई महादलित परिवार शामिल थे। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीण न्यायिक विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।