रोहतास में नशे के इंजेक्शन का जखीरा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुप्रेनोर्फिन समेत प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप जब्त

By : News11 Bharat
रोहतास में नशे के इंजेक्शन का जखीरा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विकास कुमार/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  रोहतास जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. रोहतास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के इंजेक्शनों की भारी खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. ASP सह बिक्रमगंज SDPO संकेत कुमार ने बताया की यह कार्रवाई 08 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई. छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गईं. जिन्हें अवैध रूप से नशे के लिए इस्तेमाल किया जाना था.

बरामद सामग्री में बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन (डॉल्फिन), डाइक्लोफेनाक सोडियम इंजेक्शन, फेनिरामाइन मेलिएट (एविल) समेत बड़ी संख्या में डिस्पोजेबल सुई-सीरिंज शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि यह खेप जिले और आसपास के इलाकों में नशे के नेटवर्क को सप्लाई की जानी थी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है. जिनकी उम्र 26 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. जिसके आधार पर पुलिस नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है.

इस पूरे मामले पर एएसपी सह बिक्रमगंज एसडीपीओ संकेत कुमार ने बताया कि नशे के कारोबार पर किसी भी सूरत में अंकुश लगाया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी.

रोहतास पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है.वहीं पुलिस अब पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में पर्यटन और शिक्षा को लेकर पंकज सिंह ने मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है।