न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- पूरा देश दीवाली के खुशी में झूम रहा है इस बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. जाने माने एक्टर असरानी (Asra) का निधन हो गया है, बता दें कि 84 साल के उम्र में असरानी का निधन हुआ है. बताया जाता है कि पिछले कई दिनो से असरानी बीमार थे. 5 दिनो से वे अस्पताल में थे. करीब 4 बजे शाम उनका निधन हुआ है. बता दें कि असरानी का जन्म 1941 में जयपुर में हुआ था. साल 1967 में फिल्म हरे कांच की चूड़ियां से असरानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.