न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हिंदी सिनेमा के दिग्गज और विलेन के रोल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले प्रेम चोपड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ गई हैं. 90 वर्षीय एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्या और हल्का वायरल इंफेक्शन हुआ हैं. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं.
उम्र से जुड़ी परेशानी, फिलहाल खतरे से बाहर
सूत्रों के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा को सोमवार शाम अचानक तबीयत खराब होने के बाद परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि यह उम्र से जुड़ी सामान्य परेशानी है और चिंता की कोई बात नहीं हैं. उनके दामाद और एक्टर विकास भल्ला ने कहा "सिर्फ एहतियात के तौर पर उन्हें एडमिट किया गया हैं. उनकी हालत ठीक है और अगले दो-तीन दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. यह सिर्फ रूटीन मेडिकल चेकअप जैसा हैं."
डॉक्टरों ने दी जानकारी
प्रेम चोपड़ा के डॉक्टर जलील पार्कर ने भी जानकारी दी कि उन्हें हृदय संबंधी समस्या के साथ फेफड़ों में हल्का संक्रमण हैं. वे आईसीयू में नहीं, बल्कि सामान्य वार्ड में है और उनकी स्थिति स्थिर हैं. डॉक्टरों का कहना है कि वे कुछ ही दिनों में पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे.
धर्मेंद्र की हालत गंभीर, सलमान पहुंचे अस्पताल
बता दें कि, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गई थी. फिलहाल उनकी हालत गंभीर हैं. धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया.