BREAKING: झारखंड पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ED ने हाईकोर्ट से की CBI जांच की मांग

By : Ark Sahuliyar
BREAKING: झारखंड पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ED ने हाईकोर्ट से की CBI जांच की मांग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ED दफ्तर में झारखंड पुलिस की छापेमारी के खिलाफ ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर CBI जांच की मांग की है. इस मामले की सुनवाई कल सुबह 10 बजे हाईकोर्ट में होगी. एयरपोर्ट थाने में दर्ज पीएचईडी के कर्माचारी संतोष कुमार के एफआईआर के बाद रांची पुलिस ने ईडी कार्यालय में रेड किया था.

रांची पुलिस के द्वारा ईडी दफ्तर में की गई कार्रवाई के खिलाफ ED ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. झारखंड हाईकोर्ट में मामले को लेकर शुक्रवार सुबह सुनवाई होगी. ED के मुताबिक, संतोष कुमार को समन नहीं दिया गया था, बावजूद खुद से वह ईडी के दफ्तर पहुंचा था. 12 जनवरी को संतोष ईडी के दफ्तर पहुंचा था. जहां कांच के पानी के जग से संतोष ने खुद का सिर फोड़ लिया. मामले में संतोष का मेडिकल टेस्ट भी ED के अधिकारियों के द्वारा कराया गया. हालांकि, इसमें कोई बड़ी इंजुरी नहीं मिली. जिसके बाद उसे ईडी ने छोड़ दिया. साथ ही ईडी ने एयरपोर्ट थाने में आवेदन दिया. लेकिन उसपर रांची पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया. जबकि संतोष के आवेदन पर रांची पुलिस ने संज्ञान लिया. अब मामले में ईडी के अधिकारी झारखंड हाई पहुंचे हैं. 

क्या है पूरा मामला
रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया. इस मामले की जांच को लेकर गुरुवार की सुबह रांची के एयरपोर्ट थाना की पुलिस भारी संख्या में ईडी कार्यालय पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की. एयरपोर्ट थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने ईडी कार्यालय के अंदर जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि मारपीट के आरोपों की पुष्टि और साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस द्वारा ईडी दफ्तर में मौजूद दस्तावेज़ों और वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला जा रहा है. 

बता दें कि पीड़ित संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि 12 जनवरी को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान उनसे जबरन जुर्म कबूल कराने का दबाव बनाया गया. आरोप है कि ईडी के अफसर प्रतीक और शुभम ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी, सिटी डीएसपी, एयरपोर्ट थाना प्रभारी एवं एक इंस्पेक्टर स्वयं ईडी कार्यालय के अंदर पहुंचे और जांच में जुट गए. वहीं इस मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें- ED कार्यालय पहुंची रांची पुलिस, इधर चढ़ गया सियासी पारा... सामने आई पक्ष-विपक्ष की प्रतिक्रिया 
 

संबंधित सामग्री

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे