विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: यूसिल अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल आज बुधवार को एसटीआयोग के सदस्य आशा लकड़ा से उसके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात। इस मुलाकात में यूसिल में एसटी अधिकारी की नियुक्ति में अनियमितता समेत अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। डॉ आशा लकड़ा ने उनसे मिलने गए इस प्रतिनिधिमंडल से बहुत जल्द यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक डॉ कंचन आनंद राव से मिलकर एस टी जुड़ी समस्याओं का समाधान का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग
एसटीआयोग के सदस्य आशा लकड़ा से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में यूसिल अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ के कार्यकारी महासचिव(सम्पर्क) सृजन टुडू, कार्यकारी महासचिव(औद्योगिक सम्बन्ध) दामू नायक, सहायक सचिव मानिक चांद मुर्मू, सहायक सचिव सुनील दिग्गी, सहायक सचिव सुरजीत कुमार सोरेन, कार्यकारी सदस्य मंगल टुडू, कार्यकारी सदस्य लखन मार्डी एवं कार्यकारी सदस्य श्री भरत लाल किस्कू उपस्थित थे.