प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों बिना एनओसी के धड़ल्ले से अवैध रूप से बंगला ईट भट्ठे का कारोबार तेजी से चल रहे.आलम तो ये है कि सड़क किनारे नदी तट के समीप उकामाण्ड घोड़ा करम मे तेजी से काम किया जा रहा है.कईं अधिकारी भी इस सड़क से गुजरते है.उसके बाउजूद भी कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.इससे यह समझा जा सकता है कि संबंधित अधिकारी मौन हैं. जानकारी के अनुसार बरवाडीह प्रखंड में करीब सौ से अधिक बंगला ईट भट्ठा बिना एनओसी के ही चलाए जा रहे हैं. इसमें सरकार को प्रति वर्ष लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. वैसे प्रखंड के बरवाडीह के आस पास के गांव के अलावा बेतला, केचकी, मुर्गीडीह, छिपादोहर, केड़, हरातू, लात, मुंडू, आचार पहाड़, नावाडीह समेत कई जगहों पर बंगला ईट भट्ठा चलाया जा रहा है.अगर कार्रवाई की बात की जाए तो बेमानी होगी क्योंकि कार्रवाई सिर्फ कागजों में ही सिमट जाती है.अब देखना लाजमी होगा कि फिर कार्रवाई होगी या बदस्तूर आलम चलता ही रहेगा.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त के निर्देश पर फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने के कारण संबंधित छात्रों के अभिभावकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज