'ऑपरेशन मुस्कान'

पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 97 लोगों को वापस किये उनके खोए मोबाइल

लंबे समय से खोए हुए अपने मोबाइल वापस पाकर सभी लोगों के चेहरे खिल उठे.

By : Dipali Kumari
पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 97 लोगों को वापस किये उनके खोए मोबाइल

संतोष श्रीवास्तव /न्यूज़ 11 भारत 
पलामू /डेस्क: 
पलामू पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 97 खोए हुए मोबाइल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी कपिल चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत सभी बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों को वितरित किया गया. लंबे समय से खोए हुए अपने मोबाइल वापस पाकर सभी लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पलामू पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए दिल से धन्यवाद दिया.

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों से कुल 97 मोबाइल बरामद किए गए हैं. इनमें छतरपुर थाना क्षेत्र से 9, हरिहरगंज से 5, पिपरा से 9, नौडीहा बाजार से 5, सदर थाना से 1, चैनपुर से 4, रामगढ़ से 2, पाटन से 1, नावाजयपुर से 11, मनातू से 5, तरहसी से 4, पड़वा से 4, लेस्लीगंज थाना से सबसे अधिक 15, सतबरवा से 2, रेहला से 8, उटारी रोड से 2 और शहर थाना क्षेत्र से 10 मोबाइल शामिल हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है.

उल्लेखनीय है कि पलामू पुलिस द्वारा हर महीने की 25 तारीख को 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत खोए या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाने का सिलसिला नियमित रूप से चलाया जाता है. इस मुहिम से हर महीने दर्जनों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटती है और उन्हें कीमती मोबाइल वापस मिलने से बड़ी राहत मिलती है.

इसे भी पढ़ें: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा, अब वकालत के क्षेत्र में बढ़ाएगी कदम 

संबंधित सामग्री

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले