मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया माता दुर्गा का आशीर्वाद, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की का

By : Admin
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया माता दुर्गा का आशीर्वाद, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की का

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह बुधवार को बरवाडीह बाजार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने क्रमशः पीपल गाछ पूजा पंडाल, पंचमुखी शिव मंदिर परिसर, रेलवे क्लब, गढ़वाटाड़ तथा आदिशक्ति महावीर मंदिर स्थित दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया.

विधायक ने सभी पंडालों में श्रद्धा भाव से माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, जो समाज में आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देती है.

पूजा पंडालों में विधायक के आगमन से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला. मौके पर अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी उर्फ दीपू ,रविंद्र राम अवधेश मेहरा, कमल किशोर सिंह उर्फ रिंकू, राजेंद्र कुमार उर्फ बबलू ,कन्हाई प्रसाद ,बृजेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने भी विधायक के साथ मां दुर्गा की आराधना की.

यह भी पढ़ें: वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली बच्चियों का किया कन्या पूजन

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए.