श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल के विचार आज भी प्रासंगिक, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि - डॉ. गोस्वामी

देश की प्रगति तभी सार्थक मानी जाएगी जब विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे - डॉ गोस्वामी

By : Pramod Kumar
पंडित दीनदयाल के विचार आज भी प्रासंगिक, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि - डॉ. गोस्वामी

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर और बरसोल मंडल अध्यक्ष कमलकांत सिंह की अध्यक्षता में जनसंघ के प्रमुख विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान तथा अंत्योदय के लिए समर्पित रहा. उन्होंने बल देकर कहा कि देश की प्रगति तभी सार्थक मानी जाएगी जब विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे. डॉ. गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति को सत्ता नहीं बल्कि समाज सेवा का साधन मानकर जन-जन तक उनके विचारों को पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, ज्योत्स्नामई बैरा, अपूर्व सुंदर दास और भक्तिश्री पांडा समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू DC दिलीप सिंह शेखावत ने फर्जी डिग्रियां मिलने पर की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण, 6 अवैध क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड सील

संबंधित सामग्री

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले