संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता किशोर पांडेय ने बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पड़वा, बाना, तूकबेरा, इटको, कांडा, नावा, राजडेरिया, हटाई, तुलबुला, बिश्रामपुर, बी-मोड़, रेहला, संखा, तोलरा, पजरी एवं ब्रह्ममोरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया.
इस दौरान पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. जनसंवाद के दौरान पढ़ाई, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार एवं क्षेत्र के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत क्षेत्रवासियों को तिरंगा पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा आगामी 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई.
श्री पांडेय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट करें.
यह भी पढ़ें: रिम्स में यूजी सीटें बढ़कर 250, पीजी और पोस्ट-पीजी सीटों के विस्तार के लिए डीपीआर की तैयारी